राखी सावंत को धोखा दे रहे हैं आदिल खान? अभिनेत्री ने किया ऐसा खुलासा की आप भी रह जाएंगे दंग!

इस वक्त राखी सावंत की शादी को लेकर एक चर्चा चल रही है और पता चला है कि राखी ने फिर से शादी कर ली है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की खबरें सामने आई हों। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत की शादी की खबरें अक्सर आती हैं लेकिन हर बार वो फर्जी साबित होती हैं और ये कोई पब्लिसिटी स्टंट निकलता है। खबरे हैं कि राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की है जिसको करीब 7 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।
लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर की मानें तो राखी सावंत की बातों से ऐसा लग रहा है कि आदिल उनको धोखा दे रहा है और शादी से मुकर रहा है।
रिपोर्ट की मानें तो आदिल सबसे सामने ये शादी नहीं कुबूल कर रहा है और राखी का कहना है कि ये सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं हिंदू हूं।

आदिल के मोबाइल पर कुछ देखा था
राखी सावंत ने कई तरह के खुलासे करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि, राखी सावंत का कहना है कि उन्होने आदिल के मोबाइल पर कुछ देखा था जोकि अब उनके फोन पर भी है।

आदिल उनको धोखा दे रहा है
हालांकि जब उनसे ये पूछा गया कि क्या आदिल उनको धोखा दे रहा है तो राखी ने कहा, 'मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकती है।'

आगे क्या होगा ये तो समय की बताएगा
इसके अलावा राखी ने बताया कि वो आदिल से शादी करते इस वक्त भी साथ रह रही हैं लेकिन आदिल की तरफ से पब्लिकली इसको लेकर खुलासा नहीं किया जा रहा है। हालांकि आगे क्या होगा ये तो समय की बताएगा।

राखी सावंत का नाम इसके पहले भी कई लोगों के साथ जुड़ चुका है
बता दें कि राखी और आदिल की शादी करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में सिर्फ राखी को ही पता होगा। राखी सावंत का नाम इसके पहले भी कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।

काफी ज्यादा टेंशन रहती है
ऐसा कहा जाता है कि राखी रील लाइफ में जितना ड्रामा करती हैं और मस्ती करती हैं, पर उनकी रियल लाइफ में काफी ज्यादा टेंशन रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











