OMG..ब्लाॅकबस्टर का सबसे बड़ा कमबैक..1 नहीं 8 SUPER STAR ..धमाका
खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 से नया नाम जुड़ गया है। इस शो में परदेस में है मेरा दिल और कुबूल है फेम अदिति गुप्ता दिखाई दे सकती हैं। इसके साथ कई नामी चेहरे इस शो का हिस्सा होंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 महज कुछ दिनों के भीतर दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में हाल फिलहाल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नाम चर्चा में रहे हैं। ऐसे में इन नामों के साथ एक नया मगर लोकप्रिय नाम भी इस शो के साथ जुड़ने लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार खतरों से खेलने के लिए इस बार अदिति गुप्ता को भी प्रस्ताव दिया गया है। हाल ही में हमने अदिति को परदेस में है मेरा दिल में निगेटिव भूमिका में देखा था। इससे पहल कुबूल है में उन्होंने निगेटिव भूमिका निभाई थी। लंबे समय से वह टीवी की दुनिया से दूर थी।

परदेस में है मेरा दिल से उनकी दमदार वापसी मानी जा रही थी। मगर उन्होंने अपने किरदार से खुश ना होकर इस शो को बीच में ही अलविदा कह दिया था।
कई दिनों से यह खबर आ रही थी कि वह जल्द ही किसी बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस शो के किसी भी प्रतियोगी के नाम पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन जल्द ही इस शो के टॉप सेलिब्रिटी के चेहरों से पर्दा उठने की उम्मीद है।
बहरहाल,आइए नजर घुमाते हैं अब तक के खतरों के खिलाड़ी के उन नामों पर जिनकी चर्चा जोरों में हैं। वहीं कुछ सेलिब्रिटी शो में अपने होने की नाम पर मुहर भी लगा चुके हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications