अदिति गुप्ता की शादी: बैचलर पार्टी में दृष्टि धामी का डांस Video, लाखों लोग देख रहे हैं
साल अंत होते हुए कई स्टार्स शादी करने जा रहे हैं। इस फेहरिस्त में टीवी के कई स्टार्स का नाम शामिल है। कपिल शर्मा की शादी के साथ इश्कबाज फेम अदिति गुप्ता की शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
अदिति गुप्ता की मेहंदी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा दिया है। आपको बता दें कि अदिति गुप्ता की मेहंदी की ये तस्वीरें किसी आलीशान सेरेमनी से कम नहीं है।

इसकी वजह है टीवी के कई स्टार्स जो कि अदिति के इस दिन को स्पेशल बनाने में कामयाब हुए हैं। शादी से पहले अदिति ने अपने करीबी दोस्त सिलसिला बदलते रिश्तों का की स्टार दृष्टि धामी, पूजा गौर, कृतिका कामरा और नागिन विशाखा मतलब अनीता हसनंदानी के साथ ऐसा जश्न मनाया कि हर कोई इस वीडियो को देखने से रह नहीं पाया।
इतना ही नहीं अदिति के लिए इन सभी दोस्तों ने मिलकर एक खास बैचलर पार्टी भी रखी। जिसे देखकर अदिति पूरी तरह से हैरान हो गई । आप भी देखिए ये डांस मस्ती की तस्वीरें और वीडियो...
A post shared by Nitika⚡️ (@maaneet_raina_) on
यहां देखिए और वीडियो
A post shared by Nitika⚡️ (@maaneet_raina_) on
एक और वीडियो..
A post shared by Nitika⚡️ (@maaneet_raina_) on


Click it and Unblock the Notifications











