'सिया के राम' की इस एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर हैरान रह गए फैंस
अभिनेत्री युक्ति कपूर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। टीवी अभिनेत्री युक्ति कपूर ऑन स्क्रीन अपनी सीधी सादी इमेज के लिए जानी जाती हैं। फैंस युक्ति के इस अवतार को देख कर हैरान हैं।
टीवी अभिनेत्री इन दिनों बोल्ड फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। हाल ही में जेनिफर विंगेट का सिजलिंग फोटोशूट वायरल होने के बाद एक और अभिनेत्री अपने बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। टीवी अभिनेत्री युक्ति कपूर ऑन स्क्रीन अपनी सीधी सादी इमेज के लिए जानी जाती हैं।
छोटे पर्दे पर युक्ति ने सिया के राम और बालिका वधू जैसे शो से पहचान बनाई है। युक्ति हाल में सिया के राम सीरियल में नजर आ रही हैं। इसमें वे बेहद साधारण किरदार निभा रही हैं। वहीं युक्ति का ये अवतार देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।
युक्ति सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। युक्ति की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं युक्ति को साधारण से किरदार में देखने के बाद बोल्ड लुक में देखना उनके फैंस के लिए सप्राइजिंग भी है। आगे की स्लाइट में देखें सीधी-सादी इमेज वाली अभिनेत्री युक्ति का ये बोल्ड अवतार, इन तस्वीरों ने फैंस को किया हैरान-


Click it and Unblock the Notifications