मरने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची Veena Kapoor, बोलीं- जिंदा हूं मैं, बताया अपनी हत्या का राज

Veena Kapoor

Recommended Video

TV actress Veena Kapur है जिंदा, अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत | FilmiBeat

Veena Kapoor Murder: टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर मौत से लौट आयी हैं। कुछ दिन पहले यह खबर सामने आयी कि वीणा कपूर के बेटे ने करोड़ों की प्राॅपर्टी के लिए उनकी हत्या कर दी। वीणा कपूर की लाश को जंगल में फेंक दिया। लेकिन अब खुद वीणा कपूर ने सामने आकर इस खबर को गलत बताया है। वीणा कपूर ने अपनी हत्या की खबर पर नाराजगी और दुख जताया है। वीणा कपूर ने खुद बुधवार को मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंची।

वहां पर जाकर उन्होंने बताया कि मेरी हत्या की झूठी खबर फैलाई गई है। एक्ट्रेस वीणा कपूर ने पुलिस शिकायत में बताया है कि वह जिंदा है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर फैलाई जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर मुझे श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। मेरे बेटे को भी दोषी मानते हुए अपमानित कर रहे हैं। जिसके कारण हमारा पूरा परिवार काफी दुखी है। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए वीणा कपूर ने कहा कि मैं इससे काफी परेशान हो गई हूं।

मेरी फोटो वायरल करने के बाद मुझे श्रद्धांजलि दी जा रही है। कई सारे लोगों के मुझे फोन आ रहे हैं। मैं अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही हूं। इस झूठी खबर से मुझे काम मिलना बंद हो गया है। वीणा कपूर के बेटे अभिषेक को भी लगातार मैसेज आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी मां का मर्डर कर दिया। अभिषेक खुद पर लगे आरोप के बाद बीमार पड़ गए हैं।

बता दें कि वीणा कपूर के निधन पर लोकप्रिय एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी लिखा था कि वीना जी आपके साथ गलत हुआ, मेरा दिल टूट गया। आपकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि मुंबई के जुहू इलाके में एक मर्डर हुआ। जिस महिला की हत्या की गई उसका नाम भी वीणा कपूर था। ऐसे में नाम के कारण यह मामला एक्ट्रेस वीणा कपूर के मर्डर तक पहुंच गया। फिलहाल इस मामले में वीणा कपूर की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X