Urvashi Dholakia ने बीच में अचानक छोड़ा नागिन 6 शो, वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी !

Urvashi Dholakia

Urvashi Dholakia: नागिन 6 इस बार अपने किरदार और कलाकारों के कारण लोकप्रिय रहा है। तेजस्वी प्रकाश के इस शो से उर्वशी ढोलकिया बाहर हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुडा एक वीडियो शेयर किया है। फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उर्वशी ढोलकिया के अचानक शो से जाने से उनके फैंस का दिल भी टूटा है। हालांकि खबर है कि उर्वशी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। ऐसे में वह नागिन 6 से अलविदा ले चुकी हैं।

उर्वशी ढोलकिया ने इस वीडियो में कहा है कि मैं अब नागिन का हिस्सा नहीं रहूंगी। शूटिंग का मेरा आखिरी दिन रहा है। मैंने शो से खुद को बाहर कर लिया है। सभी के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद। जैसा प्यार आपने दिया है वो आगे भी आप देते रहेंगे। उर्वशी ढोलकिया ने कहा है कि वह फिर से टीवी पर वापसी करने की उम्मीद करेंगी।

टीवी ने मुझे सब कुछ दिया है। आगे भी बेहतर काम करने की उम्मीद कर रही हूं। इतने सालों तक मुझ पर यकीन करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके आगे उर्वशी ढोलकिया ने लिखा है कि नागिन की पूरी टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है। मैं बालाजी टेलीफिल्म्स को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने मुझ पर हमेशा यकीन किया है।

उर्वशी ने शो के सभी कलाकारों का नाम भी लिया है। तेजू, महेक, सुधा जी, सिम्बा ( मेरे सिंबु) , प्रतीक पुनीत चाचू जी और भी बहुत सारे लोग। जिनके साथ मेरा बहुत अच्छा बंधन रहा है। मैं सबको मिस करने वाली हूं। लेकिन आप शो देखते रहिए। गौरतलब है कि टीवी में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका बनकर पहचान कायम की। इसी किरदार ने उन्हें लोकप्रिय किया है। इसके साथ इंस्टाग्राम पर उर्वशी ढोलकिया काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वह कई दफा अपनी बोल्ड बिकिनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनके हर लुक को इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उर्वशी ढोलकिया ने कुछ दिन पहले बिकिनी में तस्वीर शेयर कर महिलाओं को किसी भी तरह की झिझक नहीं करने की सलाह दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X