कोरोना पॉज़िटिव थीं टीवी की कोमोलिका उर्वशी ढोलकिया, 25 दिनों तक इसलिए छिपाई बात
टीवी पर कोमोलिका के नाम से मशहूर, एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बीते 25 दिनों से बहुत कठिन लड़ाई लड़ रही थीं और अब उन्होंने इस बारे में बात करने का फैसला किया है। उर्वशी ढोलकिया, कोरोना पॉज़िटिव थीं लेकिन ये बात लोगों को बताने के बजाय उन्होंने छिपाना ही बेहतर समझा।
उर्वशी, पिछले 25 दिनों से क्वारंटीन थीं और अब उन्होंने इस बारे में बात करने का फैसला लिया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उर्वशी ने अपनी तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब वो कोरोना मुक्त हो चुकी हैं।

उर्वशी ने कहा कि उन्हें एक बड़ी बीमारी से लड़ना था और इसलिए वो अपने लिए हिम्मत जुटा रही थीं और यही कारण था कि उन्होंने इस बारे में किसी को बताना ज़रूरी नहीं समझा। उर्वशी ने कहा कि वो डर गई थीं कि लोगों का उनके प्रति नज़रिया बदल जाएगा।
गौरतलब है कि उर्वशी ढोलकिया नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दी थीं और उन्होंने स्टेज पर दर्शकों को काफी इंटरटेन किया। इससे पहले, उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के सीज़न 6 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











