"मैंने 100 इंटरव्यू दिए हैं..जिसे दिलचस्पी हो देखकर मेरी बायोग्राफी लिख ले"

एक्ट्रेस तनुजा ने कहा है कि उन्हें ऑटोबायोग्राफी लिखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, अगर किसी को दिलचस्पी हो तो खुद मेरी बायोग्राफी लिखे।

By Shweta

बीते जमाने की एक्ट्रेस तनूजा जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देंगी। तनूजा आरंभ शो में नजर आएंगी जो कुछ दिनों के बाद से टीवी पर आएगा। आरंभ के लेखक के वी विजयेंद्र इस भव्य सीरियल को लेकर आ रहे हैं जो खुद भी बजरंगी भाईजान और बाहुबली की कहानी लिख चुके हैं।

इसमें असली पात्र बाहुबली की देवसेना की तरह होगी और उसके आस पास पूरी कहानी होगी।यह शो आर्य वंश और द्रविण वंश के दो योद्धा के बीच होने वाली जंग पर आधारित है। इसमें द्रविण वंश की जिम्मेदारी रजनीश दुग्गल निभायेंगे। वहीं द्रविण वंश की अगुवा के तौर पर साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेस कार्तिक नायरा दिखाई देंगी।

actress-tanuja-says-she-is-not-interested-in-writing-auto-biography

तनुजा मुखर्जी हहुमा के किरदार में दिखाई देंगी जो कि द्रविण वंश की ऐसी नेता हैं जो कि समय -समय पर भविष्यवाणी करते हुए दिखाई देंगी।इसी के दौरान संवाददाताओं से रूबरू शो की पूरी स्टार कास्ट हुई। तनूजा से जब पत्रकारों ने ये जानने की कोशिश की ,कि क्या वो कभी अपनी ऑटो बायोग्राफी लिखना चाहेंगी ।

इसपर तनुजा ने काफी तल्ख शब्दों में कहा कि "मुझे अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैने आज तक 100 से भी ज्यादा इंटरव्यू दिए हैं। जिसे दिलचस्पी है वो खुद इंटरव्यू देखकर लिख ले लेकिन मैं नहीं लिखूंगी।"

काफी दिलचस्प बात है कि तनूजा ने पहले इस शो के लिए मना कर दिया था। लेकिन जब उन्हें VFX के बारे में बताएगा तो कैरेक्टर में दिलचस्पी आई और उन्होंने शो करने के लिए हामी भरी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X