#GoodNews..सनी लियोन का सरप्राइज़..दिल थाम के बैठें...!

By Shivani Verma

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन कम ही समय में काफी लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। वो जिस फिल्म में आती हैं, जिस भी शो में आती हैं, लोगों को अपना दिवाना बना लेती हैं। सनी लियोनी ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' और 'स्प्लिट्सविला' के जरिए टीवी के स्क्रीन पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

sunny

अब हम सनी के फैन्स के लिए एक और गुड न्यूज़ लेकर आए हैं। जल्द ही मशहूर टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से टीवी सीरियल में भी में कदम रखने जा रही हैं। सनी ने इस सीरियल के लिए सोमवार से शूटिंग शुरू कर दिया है।

अगर ये हुईं बाजीराव की 'मस्तानी'..तो दीपिका की भी हो जाएगी छुट्टी!

बताया जा रहा है कि सीरियल में आए सीक्वेंस के हिसाब से सनी लियोनी उस सड़क से गुजरेंगी, जहां विभूती जी और तिवारी जी का परिवार रहता है। उस दौरान सनी अपने फिल्म के डायरेक्टर के साथ नजर आएंगी।

सनी के साथ शूटिंग के अनुभव को भी शुभांगी ने शेयर किया। सीरियल में भाभी जी का किरदार निभाने वालीं शुभांगी ने बताया कि मुझे सनी के साथ काम कर के बहुत खुशी हो रही है।

उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के बहुत ही आसानी से अपना काम पूरा किया।

पत्नी के अफेयर की खबरों पर बोले विवियन..''मैं और वाहबिज़...''

शुभांगी ने कहा कि सनी अपनी को-एक्टर के साथ बहुत ज्यादा सहज हैं. उम्मीद है कि सीरियल में सनी की एन्ट्री से दर्शक काफी खुश होंगे। सनी को 'सही पकड़े हैं' सिखाना में सबसे ज्यादा मजेदार था।

आपको बता दें कि केवल अंगूरी भाभी ही नहीं बेईमान लव में सनी के डायरेक्टर भी सनी की खूब तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि सनी में मेनस्ट्रीम हीरोइन बनने का टैलेंट है।

सनी लियोनी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सनी लियोनी के पास वो सभी क्वालिटीज हैं जो किसी मेनस्ट्रीम हीरोइन में होनी चाहिए। उनके पास इंडियन लुक है।

मैंने उनकी पिछली फिल्में जिस्म-2, रागिनी एमएमएस देखी हैं। इन फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस देखकर मुझे यकीन हो गया था कि वो कुछ बेहतर डिजर्व करती हैं।

सनी की ये तारीफ उन्होंने उस वक्त की जब उन्हें फिल्म में सनी को कास्ट करने को लेकर सवाल किया गया।

इस बारे में सनी ने बताया कि आप मुझे जल्द ही भाबी जी घर पर हैं में देखेंगे। और मुझे पूरा भरोसा है कि आप इसका पूरा आनंद भी उठाएंगे।

सनी ने कहा कि मैं इस शो के प्रतिभाशाली कलाकारों और इस शो के क्रू मेंबर्स के साथ काम करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X