मम्मी बनने वाली हैं ये सुपरस्टार एक्ट्रेस..पहली बार Baby Bump के साथ आईं नजर..क्यूट
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में श्वेता ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। श्वेता ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरें बता रही हैं श्वेता अपना ये समय कितना एंजॉय कर रही हैं।

बता दें कि फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी। वो नवंबर में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
#Naagin2Promo..एक नहीं अब इंतज़ार दो-दो मौनी रॉय का...नागिन 2 में अब ज्यादा दिन नहीं!
श्वेता की 15 साल की बेटी भी है। वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फ्रेंड्स और बेटी पलक के साथ घर पर ही एंजॉय कर रही हैं। श्वेता अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट करती रहती हैं।
पलक श्वेता और राजा चौधरी की बेटी है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। तलाक के 6 साल बाद 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की।
बहुत कुछ बदल जाएगा नागिन 2 में..सब दिखेगा लेकिन..
श्वेता की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। श्वेता 21 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थीं। पहले उनकी शादी टीवी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी।
श्वेता 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। श्वेता को आखिरी बार 'बेगुसराय' में देखा गया था।
श्वेता और अभिनव शादी के तीन साल पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। श्वेता ने इस समय अपने काम से पूरी तरह छुट्टी ले ली है।


Click it and Unblock the Notifications







