40 की उम्र में एब्स पाने के लिए श्वेता तिवारी ने जिम में किया तगड़ा वर्कआउट, देखिए VIDEO
श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी ने कुछ समय पहले बैक टू बैक सोशल मीडिया पर अपनी एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की। जिससे साफ जाहिर होता है कि श्वेता तिवारी ने अपने वजन पर काम किया और एब्स को हासिल किया। श्वेता तिवारी का शानदार बॅाडी ट्रांसफॅार्मेशन काफी चर्चा में रहा।
श्वेता तिवारी की तस्वीरों को देख फैंस जितना हैरान थे उतना ही प्यार उन्हें उनके कई करीबी सेलेब्स दोस्तों से भी मिला। 40 की उम्र में श्वेता तिवारी का ग्लैमर देखते ही बनता है। श्वेता ने अपने वजन को कम करने और एक परफेक्ट फिगर पाने के लिए अपनी न्यूट्रिशिनिस्ट को भी धन्यवाद किया।

इस बीच श्वेता तिवारी के कुछ वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो ये बता रहे हैं कि किस तरह श्वेता तिवारी ने अपने शरीर पर काफी मेहनत करके जिम में जमकर पसीना बहाया है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी पर प्रेरणा का किरदार निभा कर लोकप्रिय हुईं श्वेता तिवारी का ये जिम वीडियो देख आपको भी काफी प्रेरणा मिलेगी।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए श्वेता वर्कआउट बॅाल के साथ भी काफी मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं।
खुद की फिटनेस और पूरी बॅाडी को एक आकार में लाने के लिए वह बॅाल को दीवार पर मारकर उसे कैंच भी करती हैं। अगर आप को भी श्वेता की तरह परफेक्ट फिगर पाना है तो देख लीजिए। इसके लिए मेहनत काफी कड़ी और तगड़ी होती है।


Click it and Unblock the Notifications