श्वेता तिवारी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, शेयर की अस्पताल के बिस्तर से तस्वीर

हाल ही में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 के ग्रांड फिनाले में टक्कर ली और अब श्वेता तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। श्वेता ने अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर शेयर की जहां उनके हाथ पर ड्रिप लगी दिखी और श्वेता एक किताब पढ़ती दिखीं। श्वेता की ये तस्वीर देखकर फैन्स को उनके बारे में चिंता हुई।

श्वेता की टीम ने बताया कि खराब तबीयत, कमज़ोरी और गिरते हुए ब्लड प्रेशर के कारण श्वेता को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। श्वेता की टीम ने फैन्स को धन्यवाद दिया कि वो उनकी इतनी चिंता करते हैं।

actress-shweta-tiwari-hospitalised-shared-a-picture-from-hospital-bed

साथ ही श्वेता की टीम ने साफ किया कि अस्पताल पहुंचने के बाद श्वेता की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है और वो बहुत ही जल्दी घर लौट आएंगी। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से श्वेता लगातार शूट पर थीं और बहुत ही ज़्यादा सफर कर रही थीं। इस कारण उनकी तबीयत पर इसका असर पड़ा।

खतरों के खिलाड़ी में हुई चर्चा

खतरों के खिलाड़ी में हुई चर्चा

खतरों के खिलाड़ी में श्वेता तिवारी के ट्रांसफॉर्मेशन की काफी चर्चा हुई। श्वेता की नई तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर वायरल हुईं। उन्होेंने अपने हर लुक से अपनी फिट बॉडी से सबको हैरान किया।

4 लाख थी फीस

4 लाख थी फीस

खतरों के खिलाड़ी के लिए श्वेता तिवारी की फीस थी 4 लाख रूपये प्रति हफ्ता। उन्होंने फिनाले तक शो पूरा किया। उनके फैन्स चाहते थे कि श्वेता जीतें, पर श्वेता इस शो पर केवल अपना डर दूर करने गई थीं।

मिले पुराने साथी

मिले पुराने साथी

खतरों के खिलाड़ी पर श्वेता को अपने पुराने साथी भी मिले। जहां विशाल आदित्य सिंह के साथ श्वेता तिवारी ने बेगूसराय नाम का सीरियल किया था। शो में श्वेता तिवारी अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहीं। श्वेता ने शो पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था।

हाल ही में मनाई चतुर्थी

हाल ही में मनाई चतुर्थी

हाल ही में श्वेता तिवारी ने खतरों के खिलाड़ी के प्रतिभागियों के साथ गणेश चतुर्थी मनाई थी। उन्होंने अपने गणपति उत्सव पर सबके साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी।

विवादों में बीते पिछले कुछ महीने

विवादों में बीते पिछले कुछ महीने

पिछले कुछ महीनों, श्वेता तिवारी के लिए विवादित ही रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग केप टाऊन में शुरू होनी थी और वहां पहुंचने पर उनके पति अभिनव कोहली ने उन पर आरोप लगाया कि श्वेता अपने बीमार बच्चे को कहीं छोड़कर चली गई हैं और उन्हें उस बच्चे के पिता को बताना ज़रूरी नहीं समझा।

टीवी की दुनिया का बड़ा नाम

टीवी की दुनिया का बड़ा नाम

श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का वो नाम हैं जिसे किसी पहचान की ज़रूरत ही नहीं है। स्टार प्लस के शो कसौटी ज़िंदगी में प्रेरणा के किरदार को सालों तक निभाने के बाद श्वेता तिवारी ने रियलिटी की दुनिया की ओर कदम रखा। एक तरफ जहां उन्होंने सोनी इंटरटेनमेंट के लिए कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस किया वहीं कलर्स के बिग बॉस सीज़न 4 की विजेता बनकर उभरीं। टीवी पर श्वेता ने दमदार वापसी की थी बेगूसराय में बोल्ड भूमिका के साथ। श्वेता आखिरी बार सोनी टीवी पर वरूण बडोला के साथ मेरे डैड की दुल्हन में दिखाई दी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X