पार्वती बनी इस हसीना को जब बिकिनी पहनने पर फैंस ने किया ट्रोल; ट्रोलर्स को सबक सिखा की सबकी बोलती बंद!

TV Actress Shivya Pathania: आमतौर पर देखा गया है कि जब कोई एक्ट्रेस किसी देवी या इंडियन माइथोलॉजिकल किरदार को निभाती है तो फैंस की उनसे उम्मीदें बढ़ जाती हैं और फैंस उन्हें एक छवि में बांध देते हैं। लेकिन जब यही हसीनाएं लीक से हटकर कुछ अलग किरदार निभाती हैं या फिर अपनी रियल लाइफ में आती है तो फैंस और फॉलोअर्स उन्हें एक्सेप्ट नहीं कर पाते।
सीता-पार्वती के निभाएं हैं किरदार
कुछ ऐसा ही हुआ टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया के साथ। दरअसल, शिव्या पठानिया इंडियन माइथोलॉजिकल सीरीज़ राम सिया के लव कुश में सीता का किरदार निभा चुकी हैं साथ ही वे राधा कृष्ण में राधा का किरदार निभा चुकी है और वे बाल शिव में पार्वती का किरदार भी निभा चुकी हैं। ऐसे में शिव्या को उनके फैंस ने उन्हें देवी के अवतार में ही देखा है।
बिकनी फोटो से मचा बवाल
जब इससे अलग हटकर हाल ही में शिव्या ने बिकनी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो जैसे बवाल मच गया। शिव्या मालद्वीप में छुट्टियां बिता रही हैं, इस दौरान उन्होंने बिकनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ये तस्वीरें Shivya Pathania के फैंस और फॉलोअर्स को नागवार गुजरी। फैंस ने ट्रोल किया और खरी खोटी सुनाई।
फैंस शिव्या पठानिया के इस बोल्ड अवतार को देखकर दंग रह गए और उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए। यहां तक कि फैंस ने यह भी कह दिया कि आप सीता, राधा और देवी पार्वती जैसे किरदारों को बदनाम कर रही हैं। शिव्या को ट्रोलर्स ने बहुत कुछ उल्टा सीधा कहा, तो तंग आकर शिव्या ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
शिव्या ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास
शिव्या ने पोस्ट में लिखा, मैं बहुत किस्मत वाली हूं कि उन्हें देवियों के किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने फैंस को ये भी समझाया कि वे सिर्फ एक छवि में नहीं बंध सकती बल्कि उन्हें अपने करियर में अलग-अलग किरदारों को निभाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपने जो मेरी पोस्ट पर इतनी नेगेटिविटी फैलाई है वह आपको शोभा नहीं देता, क्योंकि मैं एक एक्टर हूं और मेरी भी पर्सनल लाइफ है। साथ ही मैं कुछ भी पहनती हूं तो मेरी चॉइस है। बचपन से ही मैं उन चीजों की गवाह रही हूं जब मेरे कुछ भी पहनने पर मुझे रोका गया है, तो मैंने इन बैरियर्स को फाइटिंग करके तोड़ा है और खूब फाइट की है। अब फैंस का मेरे कैरेक्टर और मेरे कपड़ों को लेकर जज करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, आपको एक्सेप्ट करना होगा कि हम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं और हमें हर तरह के किरदार निभाने होते हैं। हमारी भी निजी लाइफ है ऐसे में आपको हमें हर रूप में स्वीकार करना होगा।
इस पोस्ट के कुछ दिनों बाद ही शिव्या ने मंगलवार को एक और बेहद हॉट वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें बिस्तर से उठकर पूल की तरफ जाती हुई दिख रही हैं और इस दौरान उन्होंने एक सारंग लपेटा है और बिकनी में दिखाई दे रही हैं। अपनी बैक साइड दिखाते हुए शिव्या इसमें बेहद हॉट लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications