कहा कपड़े छोटे हैं, किसी को दी गई रेप की धमकी, अब अभिनेत्रियों ने उठा लिया 'रेजर'
कई बार कपडे छोटे और रिवीलिंग होने पर अभिनेत्रियों को भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ा है। इसके खिलाफ अब इन अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है जो #shaveyouropinion से ट्रेंड कर रहा है।
इन दिनों जहां एक तरफ सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्रिटीज अपने फैंस के साथ और करीब से जुड़ रहे हैं। वहीं आए दिन कई सेलेब्रिटीज अपने पहनावे को लेकर भद्दी सोच और कमेंट का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अभिनेत्रियों ने #shaveyouropinion नाम से अनोखा कैंपेन शुरू किया है।
पहनावे पर कमेंट करने वाले लोगों के खिलाफ अभिनेत्रियों ने रेजर उठा लिया है। इस रेजर से अभिनेत्रियां ऐसे कमेंट करने वाले लोगों को अपनी सोच को शेव करने की राय देती दिखाई दे रही हैं।
इस अभियान से मंदिरा बेदी, जेनिफर विंगेट और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा जैसी हस्तियां जुड़ी हैं। अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम पर मिडिल फिंगर की तरह रेजर दिखाकर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में सभी ने #shaveyouropinion लिखा है। जिसके जरिए वे ऐसे लोगों को अपनी सोच दुरुस्त करने की सलाह दे रही हैं। जानिए कौन-कौन अभिनेत्रियों ने शेयर की हैं तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications