टीवी एक्ट्रेस सारा खाना की कार डिवाइडर से टकराई, 5 जख्मी
मुंबई। बीती रात मुंबई में टीवी एक्ट्रेस सारा खाना की कार डिवाइडर से टकरा गई जिसे एक भयंकर हादसा होते-होते टल गया। कार में एक्ट्रेस सारा खान के अलावा उनके चार मित्र भी थे। पांचों को हल्की चोटे आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामला ड्रिंक एंड ड्राइव का लग रहा था इसलिये सारा खान और उसके दोस्तों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारा खान बीती रात लगभग 3 बजे ओशिवारा में एक टीवी अभिनेत्री की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। सारा खान की कार उनका एक दोस्त चला रहा था। सारा के साथ गाड़ी में टीवी सीरियल बालिका बधू में आनंदी का रोल कर चुकी प्रत्यूषा बनर्जी के अलावा 3 लोग और भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी और चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई।



Click it and Unblock the Notifications











