नवरात्र पर एक्ट्रेस ने घर ले आईं छोटी सी लक्ष्मी, गोद ली प्यारी सी बच्ची, सोशल मीडिया हुआ बावला
हाल ही में नवरात्रों का दौर गुजरा है, वहीं एक टीवी एक्ट्रेस ने इस दौरान कुछ ऐसा कर लिया कि बस वो फूली नहीं समा रही हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस साक्षी तवंर की, हाल ही में साक्षी तवंर ने एक बेहद प्यारी छोटी सी बच्ची को गोद लिया है। साक्षी ने इस बच्ची का नाम दित्या रखा है। साक्षी इस 8 माह की बेटी को नवरात्रि के दौरान अपने घर लेकर आई है तो उसे माता लक्ष्मी से कम नहीं मान रही हैं। दित्या को घर लेकर आईं साक्षी की खुशी तस्वीरों में साफ जाहिर है।
[रणवीर -दीपिका के बाद इस तारीख को होगी कपिल शर्मा शादी, आखिर कब और कहां !]
बता दें कि साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं बच्ची को गोलकर लेकर अब वे सिंगल मदर बन गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान साक्षी ने बताया कि ये पल उनकी जिंदगी में सबसे खास है। साक्षी इसे अपनी सारी प्रार्थनाओं का फल मानती हैं और कहती हैं कि मैं इसे पाकर बहुत खुश हूं। साक्षी कहती हैं कि यह बच्ची देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद है, इसी लिए के नाम पर इसका नाम दित्या रखा गया है। बच्ची को घर लाने के बाद साक्षी के पूरे परिवार की बेहद प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

इस तस्वीर में साक्षी दित्या को गोद में लिए है और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। तस्वीर को साक्षी के भाई राजीव सिंह तंवर ने ट्विटर पर शेयर किया है और खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि 'हमारे परिवार में नए सदस्य का स्वागत है #DityaaSinghTanwar'
वहीं इसके तुरंत बाद एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके साक्षी और दित्या को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि साक्षी एकता कपूर के सीरियल कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं.. में नजर आ चुकी हैं। एकता और साक्षी काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं और एकता ने अपनी दोस्त की खुशी को शुभकामनाओं के साथ दोगुना कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
