Wow...कुछ अलग अंदाज़ में हुआ इस एक्ट्रेस का बेबी शॉवर! PICS
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस होस्ट और फैशन डिज़ाइनर रोशनी चोपड़ा के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। जी हां..रोशनी जल्द ही रोशनी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया गया। रोशनी की बेस्ट फ्रेंड्स द्वारा आर्गनाइज बेबी शॉवर में रोशनी ब्लू एंड व्हाइट सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इसके साथ ही उन्होंने एथनिक ज्वैलरी भी कैरी की। इस दौरान रोशनी अपना बेबी बंप दिखाती हुई भी नज़र आईं। आपको बता दें कि रोशनी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को दी थी। रोशनी का इससे पहले एक चार साल का बेटा भी है जिसका नाम जयवीर है।
कपिल के शो में नहीं गूंजेंगे हंसी के ठहाके..ये शख्स छोड़ेंगे शो!
रोशनी ने 10 दिसंबर 2006 को सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। 5 नवंबर 2012 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। करीब तीन महीने पहले एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने अपनी और रोशनी की बेबी बंप वाली फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, Caution: Giggling Bumps Ahead.
रोशनी चक दे बच्चे, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी सर्कस, काव्यांजलि और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे शोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं। स्टाइल के मामले में रोशनी किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं हैं। रोशनी को इससे पहले आप 'कसम से' सीरियल में देख चुके हैं।
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











