इंडियन आइडल शो में फिसली रेखा की जुबान, शादीशुदा आदमी के प्यार में पागल वाले सवाल पर दिया जवाब
इंडियन आइडल शो में हाल में ही फैंस ने नीतू कपूर को देखा था। जिस एपिसोड ने शानदार टीआरपी हासिल की। इसके बाद शो मेकर्स बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकारा रेखा को मेहमान के तौर पर लेकर आए। शो काफी जबरदस्त रहा। वीकेंड इंडियन आइडल के मंच पर रेखा का डांस, खूब सारी बातें और मस्ती देखने को मिली।
शो में मेहमान के तौर पर पहुँची रेखा ने होस्ट जय भानुशाली के एक सवाल पर इतना मज़ेदार जवाब दिया कि वह सुर्खियों में छा गई। ये सवाल शादी से जुड़ा था। सभी जानते हैं कि रेखा का नाम बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ चुका है। दोनों की प्रेम कहानी को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स होते हैं।

इन गॉसिप्स को एक बार फिर इस रियालिटी शो ने हवा दे दी। दरअसल इंडियन आइडल के एक प्रोमो में जय भानुशाली एक सवाल पूछते हैं। वह कहते हैं कि क्या आप लोगों ने कभी देखा है कि कोई किसी आदमी के लिए, वो भी शादीशुदा आदमी के लिए प्यार में इतना पागल हो?''

रेखा ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब
इस शादी के सवाल पर अचानक बोल उठती हैं, ये तो आप मुझसे पूछो। फिर रेखा से जब होस्ट दोबारा टकटकी लगाए यही दोहराने की कोशिश करते हैं तो रेखा ने इस सवाल को घुमा दिया।

रेखा ने की शरारत
रेखा से जब दोबारा जय भानुशाली पूछते हैं कि क्या.. तो रेखा कहती हैं कि मैंने कुछ नहीं बोला। लेकिन रेखा के इस टेड़े जवाब को सभी समझ गए। शो के जज विशाल तो अपनी सीट से खड़े होकर ज़ोर ज़ोर से तालियाँ बजाने लगे।

रेखा के डांस देख नेहा कक्कड़ के होश उड़ गए
रेखा ने इस एपोसिड को बेहद ख़ास बना दिया। उनका एक बार फिर कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत लुक देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने बहुत शानदार डांस भी किया जिसे देख नेहा कक्कड़ के होश उड़ गए।


Click it and Unblock the Notifications