कोरोना लॉकडाउन की वजह से गांव में फंसी हैं ये एक्ट्रेस- नहाने के लिए बाथरूम तक नहीं है- VIDEO
कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड और टीवी सितारे भी अपने अपने घरों में बंद हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसी जगह फंस गए हैं, जहां उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपना दुख जाहिर किया था। वहीं, अब टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने बताया कि वह अपने गांव में फंसी हैं, जहां नहाने के लिए बाथरूम तक नहीं है।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि जिस घर में वह रह रही हैं वहां के हालात अच्छे नहीं है। रतन ने अपना बाथरूम दिखाया जहां कोई गेट ही नहीं है। वहां सिर्फ कपड़े लटके हुए हैं। रतन ने साथ ही कपड़े धोते हुए का भी अपना वीडियो शेयर किया है। रतन अपना सारा काम वहां खुद कर रही हैं।

वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां सुविधाओं का काफी आभाव है। लेकिन रतन परिस्थिति से अच्छी तरह निपट रही हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे यहां लॉकडाउन के कारण लंबा ठहरना पड़ रहा है इसलिए वह अब धीरे धीरे इस जगह को अपने रहने लायक बना रही हूं।
View this post on InstagramA post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on


Click it and Unblock the Notifications











