डिप्रेशन का शिकार  Ratan Raajputh ने छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री , पिता के निधन से लगा झटका 

By Filmibeat Desk
RatanRaajputh

टीवी शो अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो फेम रतन राजपूत ने डिप्रेशन में होने का खुलासा किया है। संतोषी मां टीवी शो के बाद रतन राजपूत पूरी तरह से टीवी इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इसकी वजह है उनके पिता का निधन होना। रतन राजपूत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है कि पिता के निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गईं।

वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रतन राजपूत ने बताया कि साल 2018 में उनके पिता का निधन हो गया । जिसके बाद वह जिंदगी के सबसे कठिन समय का सामना कर रही थीं। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा कि संतोषी मां टीवी शो के खत्म होने के अगले दिन मैंने अपने पिता को खो दिया।

मेरे लिए यह बहुत बड़ा झटका था। मैं तब डिप्रेशन में चली गई। मैं कुछ भी नहीं करना चाहती थी। मैंने इसके लिए कोई दवा नहीं ली। मैंने इसके लिए साइकोलॉजी पढ़ना शुरू किया। एक्टिंग छोड़कर मैंने खेती करने का फैसला लिया। मैंने गांव जाकर रहना शुरू करना दिया। रतन ने बताया कि उन्होंने ब्लाॅग्स भी बनाए। गांव की जिंदगी को समझने और उसमें जीना शुरू कर दिया।

रतन ने बताया कि गांव की जिंदगी ने उन्हें खुशहाल जीना सिखाया है। रतन ने कहा कि मैंने वहां देखा कि सभी लोग बिल्कुल खुली और खुशहाल जिंदगी जीते हैं। मुझे इससे काफी फायदा मिला है। काम से ब्रेक लेकर मुझे यह समझ आया कि काम आपकी जिंदगी का एक हिस्सा है। काम आपकी जिंदगी नहीं। अब मैं ठीक हूं। टीवी पर फिर से लौटने की योजना बना रही हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X