मुझे ऑडीशन के लिए बुलाया, ड्रिंक में कुछ मिलाकर मेरा फायदा उठाने की कोशिश- रश्मि देसाई
मुझे ऑडीशन के लिए बुलाया, ड्रिंक में कुछ मिलाकर मेरा फायदा उठाने की कोशिश- रश्मि देसाई
बिग बॅास 13 ने एक्ट्रेस रश्मि देसाई की लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचाया है। वह इस शो के फिनाले तक पहुंची। शो में उन्हें काफी पसंद भी किया गया। रश्मि देसाई कई बार खुद के संघर्ष पर बात कर चुकी हैं। करियर और निजी जिंदगी में रश्मि देसाई ने कई तरह की परेशानी झेली है।
रश्मि देसाई के लिए लोकप्रियता तक पहुंचना पहाड़ चढ़ने के समान रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने इस बात का खुलासा किया है कि वह तलाक, डिप्रेशन, और कास्टिंग काउच से लेकर यौन शोषण तक का सामना कर चुकी हैं।

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने ये साफ तौर पर कहा कि कैसे घर में त्योहार के मौके पर पैसे नहीं होते थे। रश्मि ने ये भी कहा है कि कई दफा ऐसा हुआ है कि उन्हें 2 वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications