पूजा गौर- राज सिंह का ब्रेकअप, 10 साल बाद टूटा रिश्ता, बोला-जिंदगी अलग रास्ते पर ले जाएगी
साल 2020 में एक तरफ जहां कई स्टार्स ने शादी की तो वहीं कुछ लोकप्रिय कपल ने ब्रेकअप की खबर भी अपने फैंस के साथ शेयर की। हाल ही में कुछ दिन पहले रित्विक धनजानी और आशा नेगी ने अपने सालों पुराने रिश्ते को खत्म कर सभी को चौंका दिया। वहीं अब टीवी के एक और लोकप्रिय कपल ने एक दूसरे से अलग होकर अपना 10 साल का रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है।
टीवी एक्ट्रेसे पूरा पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा ने भी एक लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप करने का निर्णय लिया है। पूजा गौर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

पूजा गौर ने ये भी जाहिर किया है कि ये उनके जीवन का बेहद कठिन समय है। उन्होंने कहा है कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे और ये कभी नहीं बदलेगा। मीडिया में कई दिन से इसका कयास लगाया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











