निया शर्मा ने किया सेक्सी शकीरा डांस, रेड कॅाप टॅाप में लगाई ऐसी आग, फैंस ने बोला उफ्फ बवाल
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा से ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। निया शर्मा उन स्टार्स में से हैं जो कि अपने इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि निया के फैंस की गिनती इंस्टाग्राम पर इतनी अधिक हो गई है कि उन्होंने आज इसका जश्न मनाया है।
जी हां, निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर कुल 6 मिलियन फॅालोअर्स हो गए हैं। इस खुशी में निया शर्मा ने अपना एक सेक्सी डांस वीडियो पोस्ट किया है। जहां वह विदेशी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई दिख रही हैं। निया शर्मा का ये डांस मूव्स देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ सबसे अधिक देखा भी जा रहा है। निया शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्ट और स्माइली इमोजी के साथ लिखा है कि 6 मिलियन में मुझे रास्ता फिर से बनाना हैं। थैंक्यू सभी को। आपको बता दें कि निया शर्मा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उससे भी बेहतरीन डांसर भी हैं जो कि उनके सभी वीडियो से साफ झलकता है।


Click it and Unblock the Notifications