..................... Actress Nehal Vadoliya shares her horrifying casting couch experience with bollywood director - Hindi Filmibeat

'मुझे कार में बुलाया, अंदर लगा था मखमल का बिस्तर, फिर डायरेक्टर ने...' मशहूर एक्ट्रेस के खुलासे से मचा बवाल!

Casting Couch Story: कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे अब कोई नई बात नहीं है। किसी ने किसी एक्ट्रेस की तरफ से आए दिन कुछ ऐसा खुलासा किया जाता है जो कि इंडस्ट्री की मानसिकता पर सवालिया निशान लगा देता है।

Casting Couch Story

इस वक्त एक मशहूर एक्ट्रेस अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरिएंस को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक नामी डायरेक्टर कार में उनके साथ आपत्तिजनकर व्यवहार किया था और कुछ ऐसे अश्लील ऑफर रखे थे जो कि हैरान करने वाले थे।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री नेहल वडोलिया की जो कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की दोस्त नेहा के किरदार में नजर आईं थीं। नेहल ने खुलासा किया किया कैसे उनको एक कार में बुलाया गया था जिसमें कुर्सियां नहीं थीं। इसके बाद जो हुआ वो काफी डरावना था।

दुबई के कस्टमरों का ऑफर..

नेहल वडोलिया ने कहा, ''मुझे कार में बुलाया था और उसके पास एक काली कार थी। इस दौरान खुद उसने भी काले कपड़े पहन रखे थे। मैं कार में गई तो देखा उसमें कोई कुर्सी नहीं थी और अंदर लाल मखमली कपड़े का एक बिस्तर था, जिस पर 'मलमल' जैसा मुलायम कपड़ा बिछा था। फिर उसने दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद उसने कहा, तुम्हें पता है तुम्हारा फिगर कितना अच्छा है? देखना चाहती हो कि तुम क्या कर सकती हो? और फिर उसने मुझे लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो दिखाए। इसके बाद वो दूसरी लड़कियों के फिगर दिखाने लगा और बताने लगा कि इसके दुबई से कई ग्राहक हैं। उसने कहा कि तुम इससे ज्यादा कमा सकती हो क्योंकि उसके भी दुबई में कई ग्राहक हैं। नेहल को लगा कि वो कहां आ गई हैं। कार में कई हथकड़ी और पर्दे जैसी कई चीजों मौजूद थीं।'' नेहल का ये खुलासा अब चर्चा में है।

कई बार देखा गया है कि अभिनेत्रियों के साथ इस तरह की हरकतें होती हैं। बड़ी बड़ी अदाकाराओं को इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा है। बता दें कि नेहल वडोलिया के इस खुलासे से उनके फैंस हैरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X