..................... मंदिरा बेदी ने शेयर की प्रेग्नेंसी के दिनों की पुरानी तस्वीरActress Mandira Bedi share her unseen old pic from pregnancy days - Hindi Filmibeat

मंदिरा बेदी ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, ये देखकर फैंस हुए हैरान, क्या है सच्चाई ?

बॅालीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी कोई ना कोई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 49 साल की उम्र में मंंदिरा बेदी अपनी फिटनेस और बोल्डनेस को लेकर लोकप्रिय हैं। वहीं इस बीच मंदिरा बेदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां पर एक्ट्रेस अपना बेबी बंप दिखा रही हैं।

ये तस्वीर देखने के बाद लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। तो हम आपको बताते हैं जी नहीं। खुद मंदिरा बेदी ने भी अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ये बताया है। मंदिरा बेदी की ये बेबी बंप वाली तस्वीर आज की नहीं बल्कि साल 2011 की है। जब वो मां बनने वाली थीं।

Mandira Bedi

इस तस्वीर में मंदिरा का लुक भी काफी बदला हुआ लग रहा है। बता दें कि मंदिरा बेदी की ये तस्वीर 10 साल पुरानी है। कोरोना लॅाकडाउन में एक्ट्रेस लगता है कि अपने पुराने दिनों को याद कर उसकी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने लिखा है कि थ्रो बैक टू माई बेस्ट प्रोडक्शन। उस समय तक जब अस्पताल में होना भी अच्छी चीजों का मतलब था।

मंदिरा बेदी ने अपनी डिलीवरी के बाद भी खुद की फिटनेस पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। उन्होंने अपना काफी हद तक वजन कम किया है। आज के समय में मंदिरा बेदी की गिनती उन सुपर मॅाम में होती हैं जो अपनी फिटनेस से जादू चला देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X