नए साल के जश्न में ऐसी डूबी ये हसीना, पराए मर्द के साथ चिपक कर किया ऐसा काम कि वायरल हुआ वीडियो

Kriti Verma Dance: साल 2024 आ गया है और हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस साल का स्वागत कर रहा है। कोई देश के किसी कोने में गया है तो कोई विदेश होकर आ गया है। लेकिन इस बीच एक टीवी सेलेब का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।
टीवी एक्ट्रेस कृति वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ समय पहले उन्होंने शेयर किया था कि वो किस तरह से नए साल का जश्न मना रही हैं। जी हां, उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस वीडियो में हर कोई कृति का स्टाइल देखकर हैरान हो रहे हैं।
कृति वर्मा का ये वीडियो गोवा से है, जहां वो नए साल का जश्न मनाने गई हुई थीं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अरबी आउटफिट में डांस कर रहा है और कृति भी उसी शख्स के साथ डांस करने लग जाती हैं। कृति काफी हॉट अंदाज में ये डांस करती हैं। यहां तक कि वो उस डांसर को पकड़ कर भी डांस करने लग जाती हैं। इस वीडियो में कृति का ये मदहोश कर देने वाला अंदाज देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
आपको बता दें, कृति पहले जीसएटी विभाग में एक टैक्स ऑफिसर थीं, लेकिन एक्ट्रेस बनने के चक्कर में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। कृति वर्मा ने बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। बिग बॉस के बाद वह रोडीज में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।
पिछले साल की शुरुआत में कृति का नाम 263 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया था। कृति वर्मा पर आरोप थे कि टैक्स डिपार्डमेंट से टैक्स रिफंड जारी करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले और ऐसे ही अपराध करने वाले तानाजी मंडल, भूषण अनंत पाटिल समेत कई लोगों से उनके संबंध थे। नवंबर 2019 में पता चला कि तानाजी मंडल ने 263.95 करोड़ रुपए के 12 फर्जी टीडीएस रिफंड जेनरेट किए थे। इस मामले में ईडी ने कृति की कई प्रॉपर्टीज को भी सीज कर लिया था। ईडी ने जांच में पाया कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पैसों से कृति वर्मा ने कई जमीनें और महंगी गाड़ियां भी खरीदीं।


Click it and Unblock the Notifications