ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद 'लेडी दबंग' ने इनके लिए रखा करवाचौथ का व्रत!
कविता कौशिक ने इस बार करवाचौथ का व्रत रखा था। और वो इंसान कोई और नहीं बल्कि रोनित बिस्वास हैं। कुछ ही समय पहले कविता का उनके ब्वॉयफ्रेंड नवाब शाह से ब्रेकअप हुआ था।
कल रात देश भर की कई महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत खोला। इसी के साथ-साथ कई टीवी एक्ट्रेसेस ने भी अपने पतियों के लिए व्रत रखा था। लेकिन एक टीवी एक्ट्रेस ऐसी थीं, जिन्होंने शादी न होने पर भी व्रत रखा। जी हां..वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हमारी टीवी की लेडी दबंग कविता कौशिक हैं।

कविता ने भी किसी के लिए इस बार करवाचौथ का व्रत रखा था। और वो इंसान कोई और नहीं बल्कि रोनित बिस्वास हैं। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले कविता का उनके ब्वॉयफ्रेंड नवाब शाह से ब्रेकअप हुआ था।
#Karva chauth..पहला व्रत..और दिव्यांका को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट!
अब लगता है कि उन्हें एक बार फिर अपना प्यार मिल गया है। खबरों की मानें तो इन दिनों कविता रोनित बिस्वास को डेट कर रही हैं।
कविता ने अपनी और रोनित की कल एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की खबर को पूरी तरह से सही साबित कर दिया है। कविता ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखी है।
इस कैप्शन में कविता ने ये भी लिखा कि उन्होंने रोनित के लिए करवाचौथ का व्रत रखा जिसके बाद वो काफी खुश हैं। आपको बता दें कि इससे पहले की गणेश चतुर्थी के मौके पर कविता अपने फैंड्स के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं।
उनके दोस्तों में ब्रांड डायरेक्टर रोनित विश्वास भी दिखाई दिए थे। बता दें कि आजकल रोनित और कविता के प्यार के किस्से काफी सुनाई दे रहे थे।
#HotPics..उतरन की इच्छा इस लुक में..बाप रे बाप!
पिछले दिनों कविता ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे'। इन तस्वीरों को देखकर ही अंदाज़ा लग गया था कि कविता की जिंदगी में खुशियां फिर से लौट आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















