Bigg Boss 16: एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाया MeToo का गंभीर आरोप, घर बुलाकर की थी ऐसी गंदी हरकत

बिग बॉस 16 में जबसे साजिद खान की एंट्री हुई है, मीटू का मामला एक बार फिर से गर्मा चुका है। जहां कुछ दिनों पहले शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ सलमान खान की चुप्पी पर सवाल उठाया था, वहीं अब 'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद पर मीटू आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म देने के बहाने साजिद ने घर बुलाकर उनके साथ गंदी हरकत की थी।
कनिष्का ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा, "अभी कुछ दिन पहले मैंने मीडिया में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने बताया था कि एक ऐसा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है, जिसने मुझे घर बुलाकर टॉप ऊपर उठाकर पेट दिखाने को कहा था। मैंने कहा था कि मुझे उसका नाम नहीं लेना है, लेकिन मुझे पता चला है कि वह डायरेक्टर अब बिग बॉस के घर में है।"
उन्होंने आगे कहा- "मैं उनका नाम लेने से पहले इतनी डरी हुई हूं कि मुझे इंडिया में आने से भी डर लगता है। ये लोग इतने पावरफुल हैं कि कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नाम बताने में भी डर लगता है लेकिन मैं आज बताऊंगी। क्योंकि आपने जो पब्लिसिटी और नाम बिग बॉस में उन्हें दिया वह उसे डिजर्व नहीं करते। उनका नाम है साजिद खान।"
इंटरव्यू के लिए हुई थी साजिद से मुलाकात
कनिष्का ने कहा, "साल 2008 में रिएलिटी शोज के दौरान साजिद खान से मेरी मुलाकात हुई थी। उस वक्त मुझे पैसे की तंगी थी और इसी वजह से मैं सेलिब्रिटी का इंटरव्यू लिया करती थीं। मैंने इंटरव्यू के लिए साजिद खान को कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने मुझे नाडियाडवाला के ऑफिस में बुलाया। वहां ऑफिस की बालकनी में मैंने उनका इंटरव्यू लिया। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हूं, क्या आप मेरी हेल्प कर सकते हैं.. तो उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया। मुझे लगा कि हीरोइन बनना है, तो इतना रिस्क लेना पड़ेगा।"
वह आगे बताती है कि जब मैं साजिद खान के रूम में उनसे बात करने गई तो उन्होंने मुझे खड़ा होने का कहा, फिर उन्होंने मेरा फिगर देखा और कहा कि तुम परफेक्ट हो, मैं एक फिल्म बनाने जा रहा हूं और उसमें दीपिका को ले रहा हूं। तुम्हारा फिगर अच्छा है तुम मेन लीड हीरोइन मैटेरियल हो। मुझे तुम्हारा पेट देखना है। फिक्र मत करो मैं तुम्हें टच नहीं करूंगा।
उनकी बात नहीं मानी, इसीलिए फिल्म नहीं मिली
कनिष्का ने आगे बताया कि मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अपना पेट नहीं दिखा सकती हूं और इसके बाद साजिद ने कहा ठीक है तो फिर मैं आपको अपनी मूवी में नहीं ले सकता।
एक्ट्रेस ने कहा, 'दिया और बाती हम' के समय मेरी साजिद खान से दोबारा मुलाकात हुई थी। मुझे लगा कि वह बदल चुके होंगे। लेकिन मैंने उनसे फिल्मों में रोल मांगा तब उन्होंने कहा कि तुम बहुत सिंपल लड़की हो, मुझे मेरी फिल्मों के लिए बोल्ड लड़की चाहिए। कनिष्का ने आगे कहा, "वो मुझसे शादी करना चाहते थे और कहते थे कि मैं ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं, जो मैं करूं वह भी वही करे।"
कनिष्का ने सलमान खान पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुझे सलमान से ये उम्मीद नहीं थी। मुझे समझ नहीं आता कि जो लोग लड़कियों का हैरेसमेंट करते हैं, मारते-पीटते हैं। वह उन्हें शो में एंट्री कैसे करने देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












