तो अब फंस गई हैं काम्या पंजाबी, जा सकती हैं जेल भी
अपनी दोस्त प्रत्युषा बनर्जी के लिए लड़ाई लड़ रहीं अभिनेत्री काम्या पंजाबी अब मुसीबत में फंस सकती हैं। कानूनी तौर पर उन्हें सजा का भी सामना करना पड़ सकता है।
अपनी दोस्त प्रत्युषा बनर्जी के लिए लड़ाई लड़ रहीं अभिनेत्री काम्या पंजाबी अब मुसीबत में फंस सकती हैं। काम्या ने हाल ही में बेस्टफ्रेंड प्रत्युषा की पुण्यतिथि पर उनकी आखिरी शार्ट फिल्म रिलीज की है और ये फिल्म ही उनकी मुसीबत का कारण बन सकती है।
दरअसल काम्या पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म पर कोर्ट के स्टे के बावजूद फिल्म को ऑनलाइन रिलीज कर दिया है। जिसके बाद कानूनी तौर पर उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है। काम्या से प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज बेहद खफा हैं जिसके चलते वे काम्या पर तिरछी नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि काम्या ने इस शॉर्ट फिल्म को प्रत्युषा से जिंदगी से मिलता जुलता बताया था। जिसके बाद राहुल पर प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने और निजी जिंदगी नें उन्हें परेशान करने का शक और भी बढ़ गया था।
हालांकि इस मामले में काम्या की ओर से भी सफाई आई है। लेकिन काम्या द्वारा दी गई दलीलों पर भी संशय है। काम्या के मामले में अगर कोर्ट के आदेश की अव्हेलना पाई गई तो उनकी मुसीबतें बढ़ सकती है। आगे की स्लाइड में जानें क्या है पूरा मामला और कैसे फंस सकती हैं काम्या-


Click it and Unblock the Notifications











