..................... actress Ila Arun says Corona pandemic made us realize the power of OTT platform | 'कोरोना महामारी ने हमें ओटीटी प्लेटफार्म की शक्ति का एहसास करवा दिया': इला अरुण - Hindi Filmibeat

'कोरोना महामारी ने हमें ओटीटी प्लेटफार्म की शक्ति का एहसास करवा दिया': इला अरुण

नेहा शर्मा अभिनीत ज़ी5 की आगामी फिल्म 'आफत-ए-इश्क' अपनी पहली घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। उत्साह के स्तर को कई पायदान ऊपर उठाते हुए, ज़ी5 द्वारा हाल ही में फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसे जनता द्वारा बेहद बेहद पसंद किया जा रहा है।

इस फिल्म में नमित दास, दीपक डोबरियाल, अमित सियाल और इला अरुण जैसे कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसका प्रीमियर 29 अक्टूबर को ज़ी5 पर होगा।

Ila Arun

इला अरुण ने ओटीटी मंच के महत्व और अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए साझा किया,"ओटीटी एक महान मंच है और यह एक ऐसी चीज है जिसे मैंने वास्तव में इस महामारी के दौरान महसूस किया था क्योंकि मेरी दो से तीन फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थीं और उन्हें अद्भुत प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

मेरी हाल की फिल्मों में से एक, घूमकेतु ज़ी5 पर रिलीज़ हुई थी और मुझे कहना होगा कि यह एक अद्भुत मंच है जो आम लोगों से जुड़ता है। घूमकेतु की तरह, मुझे उम्मीद है कि पूरे देश में आफत-ए-इश्क का भी समान रूप से स्वागत किया जाएगा।"

देखें 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर 2021 से एक्सक्लूसिवली ज़ी5 पर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X