बहन बनने को तैयार नहीं दिव्यांका त्रिपाठी
जी टीवी के हिट शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से अपनी पहचान बना चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी दर्शकों की चहेती नायिकाओं में से एक हैं और उन्होंने अब तक दो टीवी शो में लीड किरदार निभाया है। सब टीवी के शो 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले' में भी उन्हें अच्छी पहचान मिली और दर्शकों ने इस शो को पसंद भी किया।
हाल ही में उस शो को खत्म किया गया है और अब दिव्यंका के पास फिलहाल कुछ काम नहीं रह गया। तो ऐसी हालत में दिव्यांका परेशान भी हैं लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वे लीड किरदार की बहन या दोस्त की भूमिका नहीं निभायेंगी। गौरतलब है कि एक शो ने उन्हें बहन की भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है।
दिव्यांका आपके कष्ट को हम बखूबी समझ सकते हैं। किसी के लिए भी यह बहुत मुश्किल है कि वे दो शो में लीड किरदार निभाने के बाद किसी शो में साइड भूमिका में नजर आयें। लेकिन दिव्यांका कर भी क्या सकते हैं, आपके पास दूसरा कोई तरीका भी तो नहीं है। चूंकि छोटे परदे पर इन दिनों इतने नये चेहरे आ रहे हैं कि पुराने चेहरों की अहमियत घट गयी है। तभी तो पुराने चेहरेवालों ने दूसरे किरदार करने के लिए हामी भर दी है। अब जरूरी है कि आप भी कुछ ऐसा ही करें.


Click it and Unblock the Notifications











