पटाखे चलाकर दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाई प्री दीवाली पार्टी
टेलीवीजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'यह हैं मोहब्बतें की' दिव्यांका त्रिपाठी पर दीवाली मनाने का खुमार चढ़ चुका है। दीवाली से पहले ही उन्होंने अपने घर के आंगन में दोस्तों के साथ दिऐ जलाए और पटाखे छुड़ा कर दीवाली मनाई। इतना ही नहीं उन्होंने दीवाली पार्टी का भी आयोजन किया। दिव्यांका को दीवाली का त्योहार काफी पंसद हैं। जिसे वह हर साल दोस्तों के साथ सेलिबे्रट करती हैं।

दिव्यांका ने पूरे घर को खुद सजाया, फिर सुंदर सी रंगोली बनाई, इसके बाद दिव्यांका ने पहले परिवार के साथ मां लक्ष्मी की आराधना की। उसके बाद उन्होंने फुलझड़ी, अनार और कई सारे पटाखे चलाए। इस मौके पर दिव्यां ने सुर्ख लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। अनारकली सूट में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।
दिव्यांका ने साल 2006 से टेलीविजन पर काम करना शुरू किया था। हालांकिए उन्हें बड़ी पहचान टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से मिली है। इस सीरियल के लिए उन्हें दो बार 'इंडियन टेली अवॉर्ड्स' भी मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











