..................... Actress Delnaaz Irani opens up about her divorce with rajeev paul and live in relationship with boyfriend - Hindi Filmibeat

धर्म छोड़ प्यार की राह पर चली ये हसीना, 12 साल में हुआ तलाक, अब बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रहती है एक्ट्रेस

Delnaaz Irani On Her Divorce: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में डेलनाज ईरानी ने अपनी एक खास जगह बनाई है। डेलनाज ईरानी अभी तक काफी सारी बड़ी फिल्मों में जैसे कल हो ना हो, दिल ने जिसे अपना कहा, भूतनाथ और पेइंग गेस्ट में काम किया है। इसके अलावा टीवी शोज में वह कई सारे सपोर्टिव और नेगेटिव किरदार में भी नजर आई हैं।

Delnaaz Irani

डेलनाज ईरानी के अगर हम करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वह काफी सफल रहा लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे। उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था जब सब कुछ बिखर गया था। उनके पिता का निधन हो गया और तभी वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के मुश्किल वक्त से गुजर रही थी।

हाल ही में डेलनाज ईरानी ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत की जहां पर निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने कई सारे परदे खोल दिए। उन्होंने बताया कि कैसे उनका तलाक हुआ और यह वक्त उनके लिए उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि 14 साल की शादी टूटने का उनके मेंटल हेल्थ पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा था।

डेलनाज ईरानी इस समय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने इस रिश्ते को लेकर बात की और बताया कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहती हैं। उनके मुताबिक अगर दो लोगों के बीच में प्यार है तो उन्हें किसी भी नाम की जरूरत नहीं है।

साल 1998 में डेलनाज ईरानी ने राजीव पॉल के साथ में शादी की थी। दोनों की मुलाकात सीरियल परिवर्तन के सेट पर हुई। दोनों ने 14 साल तक शादीशुदा बंधन को निभाया। लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि अभिनेत्री ने बताया कि उनका रिश्ता तलाक से कई साल पहले टूट गया था। दोनों एक दूसरे को ना तो समझ पा रहे थे और आपसी सहमति से भी उनका तलाक नहीं हुआ था।

डेलनाज ईरानी ने बताया कि वह और उनके पति एक ही छत के नीचे दो अजनबियों की तरह रहते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार लोग एक दूसरे को फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरा एक्स हस्बैंड मुझे फॉर ग्रांटेड लेने लगा था। उसको यह एहसास भी नहीं था कि मामला सीरियस होता जा रहा है। तलाक का फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था और यह शब्द तो मेरी डिक्शनरी में कभी था ही नहीं।"

डेलनाज ईरानी एक मिडिल क्लास पारसी परिवार से आती है और उनके बैकग्राउंड में कभी भी तलाक जैसा शब्द मामूली नहीं होता है। उनके माता-पिता से लेकर उनके नानी-नाना बरसों तक साथ रहे। इसीलिए एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने परिवार तक अपने रिश्ते में आ रही दरार के बारे में पता भी नहीं लगने देती थी। हालांकि कुछ हद तक उनके दोस्तों को इन चीजों के बारे में पता था।

लेकिन डेलनाज ईरानी की जिंदगी में राजीव पॉल से तलाक के बाद पर्सी आए। जिनके साथ में वह 11 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में भी बताया और कहा की पर्सी भी तलाकशुदा है और वह उम्र में उनसे 9 साल छोटे भी हैं। अभिनेत्री का कहना है कि एक तलाक हो जाने के बाद में उनके अंदर दूसरी शादी करने की हिम्मत नहीं रही और इसी वजह से वह दोनों ही सालों से एक साथ रह रहे हैं लेकिन शादी नहीं कर रहे।

Read more about: delnaaz irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X