2 बच्चों की मां होने के कारण मेरे पास ना कोई काम है, ना मेरे पास काम का कोई ऑफर है, मदद से पाल रही हूं
लोकप्रिय टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं कि एक्ट्रेस चाहत खन्ना एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। चाहत खन्ना ने तलाक के बाद अपने बच्चों की परवरिश खुद कर रही हैं। ऐसे में कोरोना लॅाकडाउन ने उनकी आर्थिक परेशानी को और भी अधिक बढ़ा दिया है।
चाहत खन्ना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बोला है कि सिंगल मदर होने के नाते वह काफी दिक्कत में हैं। उनके पास ना कोई काम है और ना ही कोई उन्हें काम का प्रस्ताव दे रहा है। चाहत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है और लिखा है कि मेरे पास अब ना तो काम हैं।

ना कोई काम का प्रस्ताव देता है। चाहत ने कहा कि मेरे पास बहुत कम पैसे हैं। आपको बता दें कि चाहत खन्ना ने इससे पहले मीडिया के सामने खुलासा किया था कि उनका पति उनके साथ जबरदस्ती करता था। चाहत के बीमार होने के बाद भी उनके साथ शारीरिक संबंध होने की डिमांड करता था।


Click it and Unblock the Notifications











