'हां मैं लड़कियों को किस करती हूं..' खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले ही अंजुम फकीह के बयान से हुआ हंगामा

Anjum Fakih: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में शामिल होने वाली टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजुम में अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि वह लड़कियों को किस करती हैं परंतु वह लेस्बियन नहीं हैं तो बेकार की खबरें ना फैलाई जाए।
लेस्बियन होने को लेकर जैसे ही अंजुम ट्रोल हुई तो एक्ट्रेस ने अपनी सेक्सुल ओरिएंटिशन पर बात करते हुए सफाई पेश की हालांकि, अंजुम फकीह ने साफ कहा कि वो लेस्बियन नहीं हैं लेकिन लोग उनकी वायरल फोटोज को देख उन्हें ट्रोल करते हैं।
दरअसल, 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ अंजुम फकीह की कुछ इंटिमेट तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में अंजुम और श्रद्धा काफी क्लोज होती नजर आई थीं।
वायरल तस्वीरों में दोनों को लिप-लॉक करने से लेकर रोमांटिक पोज देते देखा गया था। बीच में भी दोनों एक्ट्रेस बिकिनी में साथ नहाती दिखीं। श्रद्धा के साथ फोटो शेयर करते हुए अंजुम ने रोमांटिक पोइट्री भी लिखी थी।
फिर क्या था सोशल मीडिया किसी भी मुद्दे पर बात बनने में वक्त नहीं लगता है, तो ऐसे में फैंस ने अंजुम शेख को लेस्बियन कहकर ट्रोल किया था, इसी मुद्दे पर अब अंजुम ने अपना पक्ष रखा है।
अंजुम कहती हैं, "लोगों को लगता है कि मैं लड़कियों में इंट्रेस्टेड हूं...मुझे ये सुनकर अच्छा लगा, लेकिन मैं नहीं हूं. बस ये बात साफ करना चाहती थी। मैं लेस्बियन नहीं हूं लेकिन मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के काफी क्लोज हूं। मुझे उन्हें गले लगाना ही नहीं किस करना भी अच्छा लगता है, मैं उन्हें गाल पर नहीं होठों पर किस कर देती हूं। मेरा नेचर, मेरी पर्सनैलिटी ऐसी ही है लेकिन लोगों को लगता है कि मुझे लड़कियां पसंद है जबकि ऐसा नहीं है। मैं बस अपनी फीमेल दोस्तों से बहुत प्यार करती हूं।"
अंजुम ने यह भी बताया कि उनका कभी किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप नहीं रहा है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार 'कुंडली भाग्य' में सृष्टि का रोल निभाते देखा गया था।
फिलहाल, वो साउथ अफ्रीका में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली अंजुम इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल दोनों को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












