Pics: लीजिये चेन्नई एक्सप्रेस के थांगाबाली की सच में हो ही गई शादी
आपको पिछले साल की सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के थांगाबाली याद है आपको.. हां वो ही जो कुछ दिन पहले कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखायी दिये थे। जी हां वो ही..जिनका नाम है अभिनेता निकितन धीर, जो कि टीवी के जाने-माने अभिनेता और बीआर चोपड़ा के महाभारत के कर्ण यानी पंकज धीर के बेटे हैं, ने बुधवार को सच में शादी कर ली।
इस बात की जानकारी निकितन ने खुद ट्विटर पर दी। धीर ने ट्विटर पर लिखा कि "दोस्तों और परिवार ने एक रात खास बना दी। खुश और धन्य महसूस करता हूं। अग्नि को साक्षी मानकर कल एक नया अध्याय और एक नया सफर शुरू हो रहा है।"
15 रीटेक में पूरा हुआ चेतना-करण का लिपलॉक
अभिनेता निकितन धीर ने टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर को अपनी धर्मपत्नी बनाया है दोनों की शादी मुंबई में हुई। इस समारोह में धीर के परिजनों के अलावा और टेलीविजन व फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
धीर ने अपनी शादी की एक तस्वीर भी शेयर की और उसके शीर्षक में लिखा, 'यह आधिकारिक है।' उनकी पत्नी कृतिका 'झांसी की रानी' और 'पुन: विवाह' सरीखे टेलीविजन धारावाहिक में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं।
आईये डालते हैं धीर की शादी की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications