डिप्रेशन से गुजर चके हैं ये एक्टर, कहा-'मेरे सभी TV शो हिट थे, तो मुझे लगा मैं शाहरुख खान बन जाउंगा'
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद एक बार फिर डिप्रेशन और मानसिक रोगों पर खुलकर चर्चा शुरु हो गई है। कई सेलिब्रिटीज ने सामने आकर बताया कि वो डिप्रेशन से गुजर चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने भी खुलासा किया कि फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद वो लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझ रहे थे। शरद ने टीवी करियर की शुरुआत साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से की थी। जो कि काफी चर्चित शो था।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान शरद ने बताया, 'जब मेरे टीवी शो हिट हो रहे थे, तब मुझे लगने लगा कि मैं देश में अगला शाहरुख खान बन जाउंगा। तो मैं टीवी छोड़कर फिल्मों में आ गया। मैं दो फिल्मों में दिखा- सिडनी विद लव और एक तेरा साथ। दोनों ही फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं।'

उन्होंने आगे कहा 'दोनों फिल्मों के फ्लॉप होने पर मुझे लगा कि मेरे सपने पूरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं। मुझे यह यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी फिल्म चल नहीं पाई। वह मेरी जिंदगी का मुश्किल दौर था। मैंने पहले ही टीवी शो करने बंद कर दिए थे।'
सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' ट्रेलर से गायब दिखे सैफ अली खान- एक्टर ने दिया रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications











