तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा के साथ धोखा, मेकर्स ने नहीं दी लाखों की फीस!

By Filmibeat Desk
Shailesh Lodha

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा को लेकर एक खबर आयी है। मिली जानकारी अनुसार शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता शो काफी पहले छोड़ दिया है। लेकिन उन्हें अभी तक उनकी फीस नहीं मिली है। मेकर्स ने उन्हें उनके बकाया पैसे नहीं दिए हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार शैलेश लोढ़ा को उनकी काफी महीने की फीस नहीं दी गई है।

शो छोड़ने के बाद उनकी फीस को लेकर मामला मेकर्स की तरफ से अटकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा ने अचानक से ही शो छोड़ दिया। मेकर्स के साथ किसी अनबन के कारण शैलेश लोढ़ा ने इस लोकप्रिय शो से चले जाना सही समझा। ऐसे में शैलेश लोढ़ा तो अभी तक उनके बकाया पैसे नहीं मिलने की खबर सामने आयी है। शैलेश को एक साल से अधिक समय से उनके पैसे नहीं दिए गए हैं।

शैलेश लोढ़ा बेसब्री से अपने पैसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शो के निर्माता असित मोदी ने इसे लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। खबर है कि शो छोड़ने से पहले मेकर्स को बताना होता है। ताकि नोटिस पर काम किया जा सके। लेकिन शैलेश लोढ़ा ने बिना नोटिस दिए ही शो छोड़ दिया है। फीस नहीं मिलने की खबर पर शैलेश ने सिर्फ यही बोला है कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।

ना ही यह उनके लिए कोई नई बात है। इससे पहले तारक मेहता की पत्नी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता के भी कई लाख रुपए बतौर फीस बकाया हैं। बता दें कि तारक मेहता के सभी कलाकारों ने शो से लाखों की कमाई की है। शैलेश लोढ़ा के हर एपिसोड के पीछे 80 से 90 हजार की फीस मिलती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X