Bigg Boss Winner सना मकबूल को हुई जानलेवा बीमारी, खराब हालत में बोली- बस बचना चाहती हूं...

Sana Makbul Liver Cirrhosis

Sana Makbul Liver Cirrhosis: टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार बिग बॉय विनर सना मकबूल के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर आई है। जहां हर किसी को सना की शादी की गुड न्यूज़ का बेसब्री से इंतजार था तो वहीं इस बीच सना ने हैरान करने वाला हेल्थ अप्डेट अपने फैंस को दिया है। सना मकबूल ने खुलासा किया है कि वह लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं।

सना मकबूल लीवर सुरोसिस की चपेट में आ गई हा। इसके साथ ही सना ने बताया कि वह इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत से काम लेने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं। सना की हेल्थ के बारे में पता चलते ही लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

सना मकबूल ने अपनी बीमारी को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं कुछ वक्त से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हूं, लेकिन चीजें अभी ज्यादा कराब हो गई हैं। मेरा इम्यून सिस्टम मेरे लिवर पर बुरी तरह से हमला कर रहा है और अब मुझे लिवर सिरोसिस (ऐसी बीमारी, जिसमें लिवर बहुत हद तक खराब हो चाता है) हो चुका है। लेकिन इस वक्त मैं मजबूत हने की कोशिश कर रही हूं और आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही।"

सना मकबूल ने बताया कि वह और डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट करने की जरूरत न पड़े। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैं और डॉक्टर वो हर चीज कर रहे हैं जो हम लिवर ट्रांसप्लांट से बचने के लिए कर सकते हैं। मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है, ये बहुत ही गंभीर और थकाने वाली है। कुछ दिन बहुत मुश्किल होते हैं, लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है। मैं लिवर ट्रांसप्लांट जैसी चीजों के बगैर ठीक होना चाहती हूं। ये आसान नहीं होने वाला, लेकिन मैं इतनी जल्दी हार मानने के लिए भी तैयार नहीं हूं। कुछ दिन मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन हर रोज मैं कोशिश करती हूं। जैसे कि कहते हैं, ठीक होना एक सफर है और मैं इस चीज को सीख रही हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: sana makbul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X