टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

By Salman

Recommended Video

Rita Bhaduri, Veteran actress passes away। FilmiBeat

टीवी और फिल्म की मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। बता दें कि वो टीवी शो निमकी मुखिया में इमरती देवी के किरदार में काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। उनके देहांत के बाद इंड्स्ट्री में काफी शोक का माहौल है और उनके जाने का दुख भी है। सीनयर एक्ट्रेस के निधन की जानकारी अभिनेता शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। इसके साथ उन्होने ये भी लिखा कि हम सब उनको मां की तरह ही मानते थे और उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को 12 बजे अंधेरी ईस्ट में होगा।

खबरों की माने तो काफी समय उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी और उनकी किडनी में खराबी हो गई थी। इसके बाद वो पहले शूटिंग को ज्यादा महत्व देती थी और कभी कभी सेट पर ही आराम करती दिखाई पड़ती थी।

rita bhaduri, रीता भादुड़ी

गौरतलब है कि एक बार निमकी मुखिया के सेट पर ही उनसे सवाल पूछा गया था कि बुढ़ापे में उनको आराम करना चाहिए तो उनका कहना था कि बुढ़ापे की वजह से काम तो नहीं करना बंद किया जाता था।

उनके काम की इस लगन को देखकर शो की शूटिंग उनके सहज समय के हिसाब से की जाती थी। इसलिए रीता भी काफी ज्यादा खुश रहती थी और कहती थी कि वो खुशनसीब है जो उनकी इस तरह की टीम काम करने को मिली है।

बता दें कि उन्होने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों और सीरियल में कान किया है और लोगों के द्वारा वो काफी पसंद की जाती थी। फिलहाल अब वो हमारे बीच नहीं है लेकिन भारतीय सिनेमा उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X