एक्टर रवि दुबे कोरोना पॉज़िटिव, सोशल मीडिया के ज़रिए दी तबीयत के बारे में जानकारी

पूरा देश इस समय कोरोना से जूझ रहा है और हर दिन इंडस्ट्री के किसी ना किसी नए सदस्य के इस वायरस के चपेट में आने की खबर मिल ही जाती है। अब एक्टर रवि दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर की पुष्टि की है। रवि ने एक पोस्ट में लिखा, अभी ही रिपोर्ट मिली है और पॉज़िटिव है।

रवि ने लोगों से गुज़ारिश करते हुए लिखा - जो भी हाल फिलहाल में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना टेस्ट करवा लें, अपना ख्याल रखें और अपने लक्षण पर ध्यान देते रहें।

actor-ravi-dubey-tests-positive-for-corona-virus-shares-a-post-about-health

रवि ने आगे बताया कि वो इस समय अपने करीबी लोगों के साथ हैं और उनका परिवार उनका पूरा ख्याल रख रहा है। रवि इस समय isolation में हैं। उन्होंने बाकी सबको भी सकारात्मक रहने की सलाह दी।

हाल ही में बने हैं प्रोड्यूसर

हाल ही में बने हैं प्रोड्यूसर

गौरतलब है कि रवि दुबे और सरगुन मेहता हाल ही में अपने नए शो उडारियां के साथ प्रोड्यूसर बने हैं। कोरोना काल में नए शो को लॉन्च करने के दौरान रवि और सरगुन ने सारे नियमों और सुरक्षा का कड़ाई से पालन किया था।

पूरी टीम का वैक्सीनेशन

पूरी टीम का वैक्सीनेशन

रवि दुबे ने जानकारी दी थी कि उन्होंने उडारियां की टीम का वैक्सीनेशन करवाया है। पूरी टीम ने वैक्सीन लगवाने के बाद ही शो पर काम शुरू किया था। वैक्सीन का पहला डोज़ लेने के बाद रवि ने फ्रंटलाईन वर्कर्स को सलाम करता पोस्ट भी लिखा था।

सोशल मीडिया से दूर

सोशल मीडिया से दूर

वहीं रवि दुबे ने इधर सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना रखी थी। उनका कहना था कि वो हर दूसरे हफ्ते ही इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं।

जमाई 2.0

जमाई 2.0

अगर काम की बात करें तो खबर थी कि जमाई 2.0 के पहले सीज़न की सफलता के बाद अब रवि दुबे, निया शर्मा के साथ जमाई 2.0 के अगले सीज़न की तैयारी में जुट चुके हैं। वहीं उनका नाम कुछ और वेब सीरीज़ से भी जुड़ा।

जमाई राजा से ही सुपरस्टार

जमाई राजा से ही सुपरस्टार

गौरतलब है कि रवि दुबे को निया शर्मा के साथ ज़ी टीवी के सीरियल जमाई राजा से ही काफी फेम मिला। इस सीरियल की सफलता ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। सीरियल में उनकी और उनकी सास अचिंत कौर की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई थी।

जल्दी स्वस्थ हों

जल्दी स्वस्थ हों

फिलहाल तो रवि दुबे के अगले प्रोजेक्ट के बारे में किसी को ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इस वक्त हम केवल जल्दी से उनके ठीक होने की कामना करते हैं जिससे कि वो स्वस्थ होकर काम पर लौटें और अपने फैन्स को पहले ही तरह इंटरटेन करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X