..................... Actor Rannvijay Singh is bringing reality show which has fans from Aamir Khan to Hrithik too! - Hindi Filmibeat

एक्टर रणविजय सिंह लेकर आ रहे हैं ऐसा रियलिटी शो जिसके आमिर खान से लेकर ऋतिक भी दीवाने !

By Filmibeat Desk

जनवरी 2021 में, एक ऐसा रियलिटी शो आनेवाला हैं जिसे पहले कभी नहीं देखा होगा । एक ऐसा रियलिटी शो जिसकी विदेशो में धूम तो हैं ही लेकिन हमारी देसी चहेते भी इससे अपने आप को दूर नही कर सकते। जी हाँ खिलाड़ी हंट, एक ऑनलाइन पोकर-आधारित रियलिटी शो।

जिसे होस्ट करेंगे रोडिज के सबसे खास चेहरे और टेलीविज़न स्टार रणविजय सिंह । जिनके अंदाज पर युवा जनरेशन फिदा हैं।
रोडिस से टेलीविज़न की दुनिया मे नाम बना चुके लोगो के चहेते बन चुके एक्टर रणविजय सिंह इस रियलिटी शो से जुड़कर काफी खुश हैं ।

रणविजय कहते हैं कि " मैं अभी कुछ समय के लिए पोकर खेल रहा हूं और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार यहां एक शो है जो सभी पोकर प्रेमियों को इस एक मंच पर लाएगा और मुझे खुशी हैं कि इस खेल को पेश करने का अवसर मिला। मुझे यकीन हैं कि जो पोकर प्रेमी हैं और लाखों भारतीयों को ये गेम पसंद आएगा। "

Television

आम लोगो के बीच इस शो को लेकर जहा उत्सुकुता हैं वही बॉलीवुड सितारे भी पोकर खेल को लेकर काफी रोमांचित रहते हैं आमिर खान से लेकर हृतिक रोशन भी पोकर गेम खेलते रहते हैं। शाहिद कपूर की दोस्ती हरमन बवेजा से पोकर गेम के साथ हुई हैं। मलाइका अरोरा और अमृता अरोड़ा भी पोकर लवर हैं । हरमन बवेजा भी काफी अच्छे पोकर खिलाड़ी हैं।

आपको बता दे कि इस शो का निर्माण पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया था। जिसके लिए ऑडिशन लिये गएऔर देश भर के 12 प्रतियोगियों को चुना, जिनके पास एक्स फैक्टर है, कुछ जो पोकर खेलते हैं और कुछ जो नहीं करते हैं इस शो से जो प्रतियोगी जुड़े हैं वो छात्र, वेतनभोगी नौकरी करने वाले लोग, व्यवसायी और कुछ प्रदर्शनकारी कलाओं से जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X