करोड़ों के कर्ज में डूबे एक्टर राजेश कुमार, गांव जाकर कर रहे है किसानी, अभी भी चुकाने हैं इतने लाख?
Rajesh Kumar Farming: कहते हैं कि बुरा वक्त किसी का भी आ सकता है और इस वक्त इसका जीता जागता उदाहरण हैं कि 'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक्टर राजेश कुमार। जी हां, पैसों की तंगी के चलते इस एक्टर ने सबकुछ बेचकर अब किसानी करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि राजेश कुमार ने कई सीरियल्स में धमाका किया है और शायद ही ऐसा कोई जो उनको जानता ना हो। रिपोर्ट की मानें तो एक्टिंग करते हुए उनपर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। एक्टर के पास जब रास्ते बंद हो गए तो उन्होंने ठाना कि वो अपने गांव जाएंगे और वहीं किसानी करके अपना कर्ज चुकाएंगे।
लग्जरी गाड़ियां बेचकर रिक्शे में किया सफर
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर राजेश कुमार ने अपनी लग्जरी गाड़ियां भी बेच दी थी और रिक्शे में सफर करना शुरु कर दिया था। हालांकि एक्टर ने खुद कहा है कि लग्जरी गाड़ियां उन्होने पैसों की तंगी के चलते नहीं बल्कि मुंबई की ट्रैफिक से परेशान होकर बेची थी। सैयारा में नजर आए इस एक्टर ने खुलासा किया है कि अब तक उन्होने अपना सारा कर्ज चुका दिया है और अब सिर्फ 10-15 ही कर्ज बाकी रह गया है।
2 करोड़ में अब सिर्फ 20 लाख रुपए ही बाकी रह गए हैं और इसको भी वो जल्दी ही चुका देंगे। राजेश कुमार ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए इसका खुलासा किया है। राजेश कुमार एक शानदार अभिनेता है और अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कुछ सितारों का बुरा वक्त आता है तो वो संभल नहीं पाते हैं। लेकिन इस तरह का संघर्ष करने का अगर जज्बा है तो लोग हर मुसीबत से बाहर निकल सकते हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि कर्ज चुकाने के बाद वो वापस से इंडस्ट्री का रुख करते हैं या फिर गांव में रहकर किसानी ही करते हैं। फैंस चाहते हैं कि वो काम करें और लोगों को एंटरनेट करें। ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर के डाउनफाल की खबरें सामने आई हैं। कई सितारे ऐसे भी हैं जो कि अपने आखिरी समय में पाई पाई को मोहताज थे।


Click it and Unblock the Notifications















