मुंबई से तड़ीपार हुए राजा चौधरी

पुलिस ने चौधरी को मंगलवार को शहर छोड़ने का नोटिस दिया। पुलिस ने बताया कि राजा चौधरी को दो दिन के अंदर शहर छोड़ने का नोटिस दिया है। चौधरी मुंबई के मलाड इलाके में रहते थे। चौधरी पर पर मुंबई के ओशिवारा, सांता क्रूज और जूहू थानों में मामला दर्ज है। राजा चौधरी को 11 अप्रैल को अपनी प्रेमिका श्रद्धा शर्मा के पड़ोसी के पते पर फर्जी सिम कार्ड रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।
राजा चौधरी पर इससे पहले उनकी पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी कई बार मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं और एफआईआर दर्ज करा चुकी है। कुछ महीने पहले एक अन्य अभरते अभिनेता ने राजा चौधरी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications











