..................... एक्टर मोहित मलिक और पत्नी अदिति शादी के 10 साल बाद बने पेरेंट्स,बेटे का जन्म Actor Mohit Malik and wife addite blessed with baby boy after 10 years of marriage - Hindi Filmibeat

शादी के 10 साल बाद मोहित मलिक बने पिता, पत्नी अदिति ने दिया बेटे को जन्म, देखिए पहली तस्वीर

टीवी के लोकप्रिय शो कुल्फी कुमार बाजेवाला में पिता की भूमिका निभाने वाले मोहित मलिक अब असल जीवन में भी पिता बन गए हैं। कोरोना की इस दूसरी लहर के बीच उनके घर बेटे ने कदम रखा है। मोहित मलिक की पत्नी अदिति ने 29 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

मोहित और उनकी पत्नी अदिति अपने आने वाले बच्चे के लिए कितने उत्साहित थे, इसका नजारा उनके सोशल मीडिया पेज से लगाया जा सकता है। जहां पर कोई ना कोई तस्वीर पोस्ट कर अपने इंतजार को दिखा रहे थे। वहीं अब जब उनके घर एक छोटे से मेहमान ने एंट्री ले ली है तो इसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है।

mohit malik

अदिति मलिक ने जन्म के बाद बेटे की पहली तस्वीर दिखाकर इंस्टाग्राम पर लिखा है कि डियर यूनिवर्स, इस आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। वो आधी रात को उठकर रोना..बेबी के साथ और भी इस तरह की चीजें आती हैं। उनके लिए शुक्रिया। अपनी दुनिया में छोटे से बेबी बॅाय को वेलकम करके बहुत खुश हैं।

यह बेबी सच में जादू है। अब हम 2 से 3 हो गए हैं। मोहित मलिक ने भी ठीक इसी तरह बेबी के आने की खुशी को फैंस के साथ साझा किया है। कई फैंस और टीवी स्टार्स दोनों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि शादी के 10 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। अदिति शिरवाइकर ने मोहित मलिक से ेसाल 2010 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो इमली के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2006 से एक दूसरे को 4 साल डेट किया और फिर शादी कर ली। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी के होने से पहले फोटोशूट की भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X