'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट करने का आरोप

एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस स्टेशन में इस मामले पर शिकायत दर्ज हो चुकी है। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रातभर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद यहीं से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक के किरदार से पॉपुलर हुए करण मेहरा के खिलाफ IPC की धारा 336, 337, 332, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Karan Mehra

पिछले काफी दिनों से करण मेहरा और निशा रावल के बीच तनाव की खबरें तेज थीं। लेकिन करण ने इसे अफवाह बताया था। उनका कहना था कि दोनों का रिश्ता मजबूत है। उन्हें नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं।

पिछले दिनों करण कोविड पॉजिटिव भी थे, लेकिन अब स्वस्थ हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी तबियत ठीक नहीं थी। इस दौरान मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोनों पति- पत्नी के बीच जमकर बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज करवाया। इसके बाद करण मेहरा को पूछताछ के लिए गोरेगांव पुलिस स्टेशन बुलाया गया और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्ता कर लिया गया था।

बता दें कि करण ने अभिनेत्री निशा से 24 नवंबर 2012 को शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया था। इनका एक बेटा है, जिसका जन्म 2017 में हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X