Shraddha Murder Case:टीवी एक्टर का खुलासा- श्रद्धा से मेरी बात हुई, आफताब ड्रग्स लेता था

shraddha walker

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को लेकर पुलिस की जांच जारी है। आरोपी आफताब पूनावाला से पूछताछ कर पुलिस इस केस में हत्या के सबूत जुटाने में लगी हुई है। हालांकि पुलिस को अभी तक श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए बॅाडी के कई हिस्से नहीं मिले हैं। खास तौर पर श्रद्धा का कटा हुआ सिर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ऐसे में श्रद्धा के दोस्त इमरान नजीर खान ने आरोपी आफताब को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इमरान ने दावा किया है कि श्रद्धा उनकी बहुत अच्छी दोस्त थीं। एक टीवी इंटरव्यू में इमरान नजीर खान ने श्रद्धा को लेकर कई राज से पर्दा हटाया है। इमरान ने इस बात का खुलासा किया है कि श्रद्धा के ब्वॅायफ्रेंड और आरोपी आफताब को ड्रग्स लेने की आदत थी। श्रद्धा इस आदत को छुड़वाने की कोशिश में लगातार रहती थीं।

श्रद्धा की हत्या के बारे में पता चला

श्रद्धा की हत्या के बारे में पता चला

इमरान ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि श्रद्धा की हत्या हो गई है। जब यह खबर सामने आयी को वह अपने होमटाउन कश्मीर गए हुए थे। वापस आने के बाद उन्हें दोस्तों से श्रद्धा की हत्या के बारे में पता चला।

2021 फरवरी में श्रद्धा ने मुझे बताया

2021 फरवरी में श्रद्धा ने मुझे बताया

इमरान को न्यूज चैनल और दोस्तों से श्रद्धा की दर्दनाक हत्या के बारे में जानकारी मिली। इमरान ने कहा कि श्रद्धा के निधन के बाद वह खुद को इस सच के सामने लाने से रोक नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा को मैं जानता था। साल 2021 फरवरी में श्रद्धा ने मुझे बताया कि उनकी जिंदगी नर्क बनी हुई है।

आफताब बीते 2 से 3 साल से ड्रग्स ले रहा था

आफताब बीते 2 से 3 साल से ड्रग्स ले रहा था

श्रद्धा ने कहा था कि आफताब बीते 2 से 3 साल से ड्रग्स ले रहा था। उन्होंने आफताब के लिए रीहैब की जानकारी भी मुझसे मांगी थी।इमरान ड्रग्स को लेकर कई युवाओं की मदद कर चुके हैं। इसलिए श्रद्धा ने इमरान से इसके लिए सहायता मांगी थी।

दिल्ली जाने के बाद श्रद्धा ने इमरान से कभी कोई संपर्क नहीं किया

दिल्ली जाने के बाद श्रद्धा ने इमरान से कभी कोई संपर्क नहीं किया

इमरान ने कहा था कि वह श्रद्धा की मदद करेंगे। दिल्ली जाने के बाद श्रद्धा ने इमरान से कभी कोई संपर्क नहीं किया। बता दें कि इमरान हमारी बहू सिल्क, मैडम सर के साथ अलादीन और कई साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X