मशहूर अभिनेता के सर से उठा बाप का साया, फ्लैट में मिला शव

Ravindra Mahajani death

Ravindra Mahajani death: मशहूर टीवी अभिनेता गशमीर महाजनी के पिता और साउथ सुपरस्टार रवींद्र महाजनी की 77 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। अभिनेता का शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला। अभिनेता के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री दुख व्यक्त कर रही है, इसके साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी इस दुख में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गशमीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी -

बहुत कम लोगों की इसकी जानकारी होगी परंतु हम आपको बता दे छोटे पर्दे के जाने माने कलाकार गशमीर महाजनी मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवींद्र महाजनी के बेटे हैं। अभी अभी जब खबर आई है कि रवींद्र महाजनी का अचानक ने निधन हो गया तो इससे अभिनेता के फैंस काफी दुखी हो गए, जाहिर है कि रवींद्र महाजनी की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी थी वह अपने जमाने के फेमस अभिनेता रहे हैं।

रवींद्र महाजनी का शव मिला फ्लैट में-

बता दें कि रवींद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। वह इसी फ्लैट में मृत पाए गए। वह अक्सर इस फ्लैट में रहने आते थे। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को उनके फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रविंद्र मृत पड़े थे।

पुलिस का अनुमान है कि रविंद्र की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। उनके निधन की सूचना महाजनी के परिजनों को दे दी गयी है। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया तो महाजनी का शव पाया।

सुपरस्टार रवींद्र महाजनी की फिल्में-

रवींद्र महाजनी ने मुख्य रूप से मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। 1975 में उन्होंने वी. शांताराम द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'झुंज' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने 'लक्ष्मी' (1978), 'दुनिया करी सलाम' (1979), 'गुकलहाट गुकल' (1981), 'बॉम्बे चा फौजदार' (1985) काफी लोकप्रिय रहीं। रवींद्र महाजनी ने निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X