#SadNews..नहीं रहे कॉमेडियन कृष्णा के पिता..मुंबई में ली अंतिम सांस!
टेलिवीज़न जगत से एक दुख की खबर आ रही है। खबर है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता का मुंबई में देहांत हो गया है। कृष्णा के पिता का नाम आत्मप्रकाश था, जिन्होंने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि कृष्णा के पिता पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

कृष्णा के पिता 74 साल के थे। आपको बता दें कि कृष्णा बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा के भांजे हैं। एक भारतीय अभिनेता और हास्यकार हैं। यह मुख्यरूप से कॉमेडी सर्कस नामक हास्य धारावाहिक और बोल बच्चन फ़िल्म में कार्य के लिए जाने जाते हैं।
Tv रिपोर्ट : जानिए इस हफ्ते के टॉप सीरियल, कौन आगे कौन पीछे!
कृष्णा को इन दिनों आप कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में देख सकते हैं। इस खबर की और जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ, हम आपको अपडेट देते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











