दो इंडियन, एक यूरोपियन.. रेप के आरोप में गिरफ्तार एक्टर अशीष कपूर की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट भी है काफी लंबी?

Ashish Kapoor

Ashish Kapoor Girlfriends List- टीवी अभिनेता आशीष कपूर के एक कांड का खुलासा हुआ तो उनके फैंस दंग रह गए। पता चला है कि बीते को बुधवार, 3 सितंबर को पुणे में उनको गिरफ्तार किया गया है। उनपर रेप के गंभीर आरोप है। बता दें कि टीवी एक्टर काफी मशहूर हैं और उनकी इमेस इस तरह की बिल्कुल नहीं थी।

बता दें कि आशीष की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट भी काफी लंबी रही है। उन्होने ना सिर्फ इंडियन बल्कि यूरोपियन लड़की को भी डेट किया है। हालांकि कुछ को लेकर उनकी तरफ से आधिकारिक ऐलान कभी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

आशीष कपूर की गर्लफ्रेंड्स

बता दें कि बालिग होते ही करीब 18 साल की उम्र में उन्होने प्रीयाल गौर को डेट किया था जो कि सीरियल 'देखा एक ख्वाब' की को-स्टार थीं। लेकिन कहा जाता है कि जैसे शो ऑफ एयर हुआ तो दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि एक दोस्त की तरह दोनों साथ हैं।

प्रीयाल के बाद उनका नाम प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे के साथ जुड़ा था जिससे अभिनेता एक स्टेप ऊपर ले जाकर सगाई तक कर ली थी। शिद्दत वाली मोहब्बत का दावा करने के बाद भी दोनों किसी कारणलश अलग हो गए थे। इसके अलावा अशीष का नाम एक यूरोपियन लड़की इल्डा क्रोनी के साथ जुड़ता है। फिलहाल आशीष काफी प्रॉब्लम में हैं और देखने वाली बात होगी कि वो क्या कदम उठाते हैं।

बाथरूम में यौन उत्पीड़न का आरोप

रिपोर्ट्स की मानें तो आशीष पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने दिल्ली में एक पार्टी के दौरान उसके बाथरूम में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने काफी छानबीन की और तलाश के बाद पुणे से अभिनेता को गिरफ्तार किया था। लड़की ने पुलिस को बताया था कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और वहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ीं थीं।

More from Filmibeat

Read more about: rape case sexual harassment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X